हल्द्वानी : मौसम की पूर्वानुमान के मुताबिक आज हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बरसात हुई खासकर पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश की वजह से नाले और गधेरे इरफान पर आए हैं। काठगोदाम क्षेत्र में आने वाले देवखड़ी नाले में एक बाइक सवार युवक बह गया है जिसकी खोजबीन की जा रही है। उधर भारी बारिश के चलते गोला का जलस्तर बढ़ने की आशंका की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास कार्य कर रही सिंचाई विभाग की तीनों पोकलैंड मशीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
पहाड़ों पर आज शाम के समय हुई मूसलाधार बारिश का असर हल्द्वानी में देखने को मिला है, काठगोदाम स्थित कलसिया नाला और देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर है कलसिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर काठगोदाम नगर पालिका इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है तो वही देवखड़ी नाला भी उफान पर है, वही सारा पानी गौला नदी में जा रहा है जिसके चलते गौला नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है वही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं चैनेलाइज के काम में भी दिक्कत आने लगी क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा था जिसके चलते सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला और उनकी टीम ने तत्काल नदी से पोकलैंड मशीनों को हटा लिया है फिलहाल सबकी नजर बनी हुई वही जानकारी यह मिल रही है कि देवखड़ी नाले में एक बाइक सवार बह गया है जिसकी तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा,तहसीलदार सचिन कुमार लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार युवक की तलाश कर रही है।
उधर हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश भी काठगोदाम पहुंचकर स्थानीय लोगों के बीच में मौजूद है फिलहाल घर से शिफ्ट किए गए लोगों को राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत कैंप में रखा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
