हल्द्वानी- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 अक्टूबर यानी आज सुबह से ही मूसलाधार बरसात रहे नैनीताल जिले के विभिन्न इलाकों में देर शाम ही बरसात शुरू हो गई थी और सोमवार के पूरे दिन खबर लिखे जाने तक बदस्तूर मूसलाधार बरसात जारी थी। जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक शाम तक भारी बरसात से जिले के 9 मोटर मार्ग बंद हो चुके है जबकि गौला नदी नंदौर नदी और कोसी नदी में भी जलस्तर उफान पर है।
जिला आपदा एवं प्रबंधन विभाग के अनुसार गौला नदी में जलस्तर 31 हजार क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है। जबकि कोसी नदी में 8017 क्यूसेक पानी चल रहा है इसके अलावा नंदौर में 14025 की से पानी उफान पर है। भारी बरसात से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है हल्द्वानी काठगोदाम में सबसे ज्यादा 128 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है इसके अलावा नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 90 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है जबकि कोशियाकुटोली में 83 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है वहीं बेतालघाट में 46 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा भूस्खलन से बेतालघाट गर्जिया मोटर मार्ग तथा भोजन बेतालघाट मोटर मार्ग जोलीकोट- बेलूवाखान मोटर मार्ग सहित नौ मार्ग बंद है।





अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
