आज पूरी रात बंद रहेगा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग हल्द्वानी।
लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट के बीच रेलवे समपार फाटक एक बी मरम्मत कार्य के चलते बुधवार रात बंद रहेगा। इसके चलते रात साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक हल्द्वानी-रुद्रपुर सड़क मार्ग के वाहन यहां नहीं गुजर सकेंगे। यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन लागू किया है।
पुलिस के अनुसार नैनीताल रोड से रुद्रपुर व रामपुर की ओर जाने बाले समस्त वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से नगला तिराहा होकर जाएंगे।
कालाढूंगी रोड, सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर, रामपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन टोपीनगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से लालकुआं से नगला तिराहा होते हुए जाएंगे। चोरगलिया रोड, गौलापार रोड़ की ओर से रुद्रपुर-रामपुर को जाने वाले समस्त वाहन तीन पानी तिराहा से बरेली रोड से लालकुआं होते हुए नगला तिराहा से जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी; अलर्ट जारी
अल्मोड़ा के रवि का नया कमाल, उड़ने वाली कार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम
उत्तराखंड: वन विभाग की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, इन कारोबारियों पर कड़ी नजर!
उत्तराखंड: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पोल पर चढ़ गई युवती, मच गई अफरा-तफरी
हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
मुख्यमंत्री धामी ने किया वेबसाइट का विमोचन, युवाओं और बच्चों को लेकर कही बड़ी बात
उत्तराखंड : इन जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट 
