- सेल्फ लव थीम पर महिलाओं के लिए वैलेंटाइंस डे का आयोजन
हल्द्वानी। आज के इस तनावपूर्ण माहौल में जहाँ एक और महिलाएँ अपने घर को संभालने में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर वह बाहरी दुनिया के कामकाजों में उलझी हुई है, ख़ुद के लिए समय नहीं दे पाते हैं। सभी के लिए उत्तर दायित्व निभाते निभाते व।ह भूल जाती हैं कि उनका स्वयं के लिए भी कुछ दायित्व है। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर “सेल्फ़ लव” की थीम पर एक प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है जो कि केवल महिलाओं के लिए समर्पित है।यह प्रोग्राम महिलाओं की मनःस्थिति को ध्यान में रखते हुए शहर की दो सम्माननीय महिलाओं सुरभि शर्मा व विभा शर्मा ने आयोजित किया जो की 11 फ़रवरी को प्राइड बिज़नोटल में नैनीताल रोड पर होना तय हुआ है।कार्यक्रम में विविध प्रकार के गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां, नाच -गाना, खान- पान एवं विभिन्न प्रकार के पुरस्कार, लकी ड्रा एवं कार्यक्रम को आरंभ से अंत तक रोचक बनाये रखने का पूरा ध्यान रखा गया है।
वैलेंटाइन डे पर सेल्फ लव थीम पर विभिन्न टाइटल्स भी दिये जाने है जिस का निर्णय करने के लिए शहर की दो जानी मानी हस्तियाँ सुजाता माहेश्वरी तथा करुणा पाल की आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में राजवंश ज्वेलर्स की श्रीमती पारुल
अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है।शहर की सभी विवाहित व अविवाहित महिलाओं में इस कार्यक्रम को ले के ख़ासा उत्साह देखने मिल रहा है। वैलेंटाइन डे को एक नये नज़रिए से देखने वाली आयोजिकाओ का मानना है कि आज के इस युग में महिलाओं का ख़ुद से प्यार करना अति आवश्यक है इससे वह और सशक्त व आत्मनिर्भर होकर अपने सभी दायित्वों का निर्वाह और अच्छे से कर पाएगी तथा अपने चारों ओर प्यार दे पाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान 
