हल्द्वानी- हल्द्वानी के एक जाने-माने डॉक्टर से ₹3 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है । डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हल्द्वानी के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि 9 मई शाम को उसके फोन पर एक कॉल आया जहां बच्चे की आवाज में बात करते हुए एक व्यक्ति द्वारा 3 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।
साथी आरोपी द्वारा फोन पर धमकी दी गई है कि अगर 3 करोड रुपए उसने नहीं दिया तो उसके बच्चे को उठा ले जाएगा। डॉक्टर पुलिस में तहरीर देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि रंगदारी पूरी फिल्मी तरीके से मांगी गई है जिससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है । हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
