- एसएसपी नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी के विवेचकों का लिया आदेश कक्ष, आदेश कक्ष में अनुपस्थित रहने पर 01 उपनिरीक्षक निलंबित
आज दिनांक 10.08.2024 को श्री प्रह्लाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में कोतवाली हल्द्वानी के विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। सभी को निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–
▪️सभी विवेचकों से उन्हें आवंटित विवेचनाओं से जुड़े सभी लीगल पहलुओं तथा विवेचना की अध्यावधिक स्थिति ज्ञात की गई।
▪️पंजीकृत मामले में निष्पक्ष विवेचना करें। आरोपी प्राइवेट हो या किसी सरकारी विभाग से, सभी के लिए समान दृष्टिकोण रखा जाय।
▪️आदेश कक्ष में अनुपस्थित रहने पर उपनिरीक्षक सुशील जोशी को निलंबित किया गया।
▪️विवेचनाओं में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी करने हेतु टीमें गठित कर धरपकड़ की जाय।
▪️क्वालिटी विवेचना में फोकस करें, जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना सुनिश्चित हो सके।
▪️धोखाधड़ी वाले मामलों में कोई भी कोताइ न बरतें, खाता संबंधी मामलों में संलिप्तता होने पर वेरीफाई करने वाले बैंकों के खिलाफ भी कार्यवाही करें।
▪️क्रॉस एफआईआर वाले प्रकरण में घटनाक्रमानुसार न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित करें।
▪️सभी विवेचकों द्वारा विवेचना में लिखे गई केस डायरी की अद्यतन स्थिति ज्ञात की गई।
▪️विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
▪️सड़क दुर्घटना की घटनाओं में घटनास्थल में मौके पर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की कार्यवाही अवश्य की जाय ताकि विवेचनात्मक कार्यवाही में प्रभाविकता बड़े।
▪️ आईटी एक्ट से संबंधित मामलों में डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित कर विवेचना का सफल निस्तारण करें।
▪️ नाबालिक और मृत्यु कारित के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया जाय। संवेदनशील होकर कार्यवाही करें।
आदेश कक्ष में श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री डी०आर०वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत हल्द्वानी कोतवाली के विवेचक मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
