भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 04 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 05.07.2024 एवं दिनांक 06.07.2024 को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
