हल्द्वानी – वर्षाकाल में सर्पदंश की मण्डल में पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जिन स्थलों पर भवन आदि के निर्माण कार्य किये जा रहे है उन स्थलों पर खूले मे मजदूर ना रहे उन्हे वैकल्पिक आवास में बैड के साथ ही शौचालय की सभी सुविधाये सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा प्रदान की जाए।
श्री रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेेकेदारों का स्वयं के पंजीकरण के साथ ही मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य किसी भी मजदूर की अप्रिय घटना होने पर सम्बन्धित मजदूर का पंजीकरण ना होने दशा में सम्बन्धित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने कहा कि मण्डल के सभी श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग होना आवश्यक है इसके लिए सभी जिलाधिकारी मनीटरिंग करना सुनिश्चित करें।। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया है कि सभी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटीवेनम इंजेक्शन होना अनिवार्य है तथा एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने हेतु योग्य चिकित्सक की तैनाती भी करना सुनिश्चित करें।
श्री रावत ने कहा कि सांप का काटना एक अप्रत्याशित घटना है लेकिन कुछ सावधानियों का पालन करते हुए इसे रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में पैरों को ढंकने वाले जूते या हाई बूट आदि पहनें, घने जंगलों के भीतर जाने से बचे तथा कृषि भूमि मे सावधानी पूर्वक चले। अपने आसपास के एरिया को साफ रखे। उन्होने कहा सर्पदंश होने पर शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
