दिनांक 23.11.2024 और 24.11.24को (शनिवार/रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
- वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 12:00 बजे से 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
- अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 15:30 बजे से 21:30 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।
- बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन गोलापुल बनभूलपुरा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
- चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।
- अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 22:00 बजे तक रोका जायेगा।
- मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 22:00 बजे तक रोका जायेगा।
- भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 12:00 बजे से 22:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा वाले) भारी वाहनों को भी समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जायेगा।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
