भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र में पहुंचे भालू के बच्चे के मूंह में फिर फंसा कनस्तर, NDNP की क्यूआरटी रेस्क्यू टीम ने किया भालू के बच्चे का सफल रेस्क्यू।
ज्योतिर्मठ (चमोली)- ज्योतिर्मठ नगर छेत्र में भालूओं का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है.हालांकि अब भालू अपने खाने की तलाश में आबादी वाले इलाकों में बेखौफ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के द्वारा नगर के विभिन्न भालू प्रभावित वार्डों में लगातार गश्त के साथ QRT मूवमेंट बढ़ाने के बाद भी भालूओ की धमा चौकड़ी जारी है. वहीं आजकल भालुओं के खाने के व्यवहार में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। नगर में दो मामले ऐसे हो गए है जिसमे भोजन की तलाश में भालुओं का मुंह कनस्तर में फंस गया।
वहीं इस बार ताजा मामला नगर छेत्र के आबादी वाले इलाके न्यू रवि ग्राम गढ़वाल स्काउट सेना छेत्र में एक बच्चे वाली मादा भालू का सेना के बैरिकों के आसपास जमकर धमा चौकड़ी मचाने की सूचना मिलने पर एतिहातन नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ के त्वरित दिशा निर्देशन पर नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ छेत्र के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी द्वारा एक स्पेशल गश्त निगरानी रेस्क्यू टीम गठित करते हुए देर रात भालू प्रभावित क्षेत्र सेना कालोनी के पास न्यू रवि ग्राम रोड के समीप पहुंची। मौके पर देखा गया की इस भालू के बच्चे का मुंह कनस्तर में फंस गया है,जिसको लेकर उसकी मां मादा भालू भी उसके पास ही आक्रामक रुख बनाए नजर आ रही थी, इसको देखते हुए नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क की QRT रेस्क्यू टीम के प्रभारी बीएस गुंसाई के साथ पार्क कर्मियों ने बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से लगातार भालू प्रभावित न्यू रवि ग्राम सेना कालोनी में डेरा जमाए रखा,और किसी तरह जान जोखिम में डालकर वन कर्मियों द्वारा इस भालू के बच्चे का सफल रेस्क्यू कर दिया, वहीं शुक्रवार सुबह उजाला होने पर नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क की गश्त टीम ने इस मादा भालू के बच्चे को जाल की मदद से पकड़कर आजाद कर दिया. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क की गश्त टीम औरQRT टीम केसे इस भालू के बच्चे का रेस्क्यू कर रही है, जिसका मुंह टिन के कनस्तर में फंसा हुआ है।
हालांकि आसपास घूम रही मादा भालू के आक्रामक रवेये को देखते हुए वन कर्मियों ने रेस्क्यू किए गए भालू के बच्चे को बाद में सुरक्षित ढंग से आजाद कर दिया, रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन दरोगा बीएस गुंसाई ने बताया की वन कर्मियों की टीम इस भालू प्रभावित क्षेत्र में देर रात से मोर्चा संभाले हुए थी, मादा भालू के आक्रामकता के चलते सेना के इस कैम्प से भालू के बच्चे को कनस्तर से हटाना बहुत चेलेंज बन गया था, लेकिन टीम द्वारा सूझबूझ से काम लेते हुए आखिरकार मादा भालू के बच्चे को जाल के सहारे पकड़ कर सुरक्षित ढंग से सेफ जगह पर आजाद कर दिया है,जिसके बाद पार्क के रेस्क्यू कर्मियों ने जहां राहत की सांस ली वहीं सेना कालोनी न्यू रवी ग्राम के लोगों ने भी राहत जताई है। टीम के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना क्षेत्र न्यू रवि ग्राम के ग्रामीणों ने नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेस्क्यू टीम में शामिल अभिषेक बिष्ट ,आनंद सिंह रावत ,QRT टीम के सदस्य नीरज , दिवाकर , सुशील एवं नितेश सहित सभी वन कर्मियों और अधिकारियो का आभार जताया है।
वहीं बीते दिन ज्योतिर्मठ के परसारी गांव में खाने की तलाश में आए एक भालू का बच्चे के सिर में भी कनस्तर फंस गया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने भालू के सिर से कनस्तर निकाल कर उसे आजाद किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
