परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा आटो व ई रिक्शा वाहनो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश
आज संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन यूनियन के पदाधिकारियो साथ परिवहन अधिकारियों के द्वारा एक बैठक की गई। इस बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डा गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) श्री अरविंद पांडे के साथ-साथ ऑटो/ ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी श्री केदार पलाडिया, श्री उमेश चंद जोशी,श्री मुकेश जायसवाल, श्री गिरीश जोशी,श्री शेर सिंह बिष्ट,श्री पूरन बिनवाल,श्री हरक सिंह रावत,श्री निजाम मिकरानी आदि उपस्थित है।
इस बैठक में ऑटो/ई रिक्शा वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें। ओवरस्पीडिंग, ओवरचार्जिंग व ओवरलोडिंग ना करें। यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूल करें और अनुशासित व सदव्यवहार करें, निर्धारित वर्दी को पहने ,शराब या नशे का सेवन कर वाहन संचालित ना करें। रात्रि में लाइट जलाकर ही वाहन संचालित करें, वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं, चौराहों पर वहां खड़ा ना करें। वाहनों के प्रपत्र- फिटनेस, टैक्स ,इंश्योरेंस ,पोल्यूशन, परमिट आदि वैध रखें और चालक लाइसेंस लेकर ही संचालित करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ऑटो और ई रिक्शा वाहन संचालकों के द्वारा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने हेतु आश्वस्त किया गया।
यूनियन के पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि अपनी-अपनी वाहन संस्था के अंतर्गत संचालित वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराये ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़ 
