Kichha Sugar Mill

उत्तराखंड: किच्छा चीनी मिल ने किसानों को किया 1.06 करोड़ रुपये का भुगतान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

किच्छा: किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के निर्देशानुसार किसानों को बढ़े हुए मूल्य पर शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। इसके तहत मिल ने 16 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने के मूल्यांतर के रूप में कुल 1,06,86,352 किसानों को RTGS के माध्यम से गन्ना समितियों के जरिए भुगतान कर दिया।

भुगतान का विवरण……

ADVERTISEMENTS

सहकारी गन्ना विकास समिति, किच्छा: रु. 85,77,631

सहकारी गन्ना विकास समिति, हल्द्वानी: रु. 7,63,723

सहकारी गन्ना विकास समिति, पंतनगर: रु. 7,90,506

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

सहकारी गन्ना विकास समिति, सितारगंज: रु. 5,54,492

ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि मिल ने अब तक कुल 7.08 लाख कुंतल गन्ने की पेराई पूरी कर 9.13 प्रतिशत टू-डेट चीनी परता के साथ 50,260 कुंतल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि गन्ना हमेशा ताजा साफ-सुथरा और पत्ती रहित ही आपूर्ति करें….ताकि मिल उच्च गुणवत्ता वाली चीनी का उत्पादन कर सके। इसके अलावा किसानों को निर्देश दिया गया कि वे गन्ना समिति के SMS के बाद ही खेत में गन्ने की छिलाई करें…ताकि मिल को ताजा गन्ना प्राप्त होता रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें