लालकुआं। यहां नगर के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास हाईवे में घर से लालकुआँ को दौड़ने आ रहे साईकिल सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, उक्त टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे यहां सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास सुभाष नगर में निवास करने वाला वंश शर्मा साइकिल द्वारा लालकुआँ की ओर आ रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त युवक मौके पर ही अचित हो गया, स्थानीय लोगों एवं कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बालक के रिश्ते के दादा लगने वाले लालकुआं नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि मृतक वंश शर्मा पुत्र राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष जो कि सुभाष नगर बिंदुखत्ता का निवासी था, वह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ से बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, और सुभाषनगर बिन्दुखत्ता का निवासी है, आज शाम को लगभग 4:30 बजे घर से लालकुआं डॉर्बी फील्ड में दौड़ने के लिए साइकिल द्वारा आ रहा था, उन्होंने बताया कि वंश भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मृतक बच्चे के पिता राकेश शर्मा गुजरात में नौकरी करते हैं, उक्त हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले 
