अल्मोड़ा बिनसर में हुई वन अग्नि में घायलों के लिए मुख्यमंत्री धामी चिंतित
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को दिल्ली अस्पताल भेजने की तैयारी
थोड़ी देर में पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे दिल्ली से दो एयर एंबुलेंस
वनअग्नि में झुलसे चारों वन कर्मियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जाएगा भर्ती
घायल वन कर्मियों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए हैं निर्देश
हल्द्वानी -14 जून 2024 सूचना- कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में हुई वन अग्नि में गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए कर्मचारियों के लिए दिल्ली से दो और एंबुलेंस पंतनगर पहुंच रही है जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल से सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग स्थित अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि विगत दिवस अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में वन अग्नि रोकने के लिए गए वन विभाग के आठ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए थे, चार वनकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और चार गंभीर झुलसे वन कर्मियों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार घायलों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
