Haldwani news हल्द्वानी के एक व्यापारी को उसका अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी के तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का कहना है कि बदनामी के डर से उन्हें पैसे दे दिए, लेकिन फिर बार-बार कॉल आते रहे और हर बार पहले से ज्यादा पैसे मांगे गए,
व्यापारी ने 5 लाख रुपये जालसाजों को दे दिए। काठगोदाम थाना निवासी व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि 28 जुलाई उनके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसीपी बताया, उसने धमकाते हुए कहा आपका अश्लील फोटो वीडियो लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे हैं, अगर आप समझौता करते हैं तो आप तुरन्त 31,500 रुपये खाते में डाल दो,
जिसके बाद घबराए व्यापारी ने उनके बताए हुए बैंक खाते में पैसे डाल दिए, इसके तुरंत बाद फिर एक फोन आया और उसने 95,500 रुपये की मांग कर दी, यह रकम भी व्यापारी ने दे दी और फिर एक धमकी भरा फोन आया और 1,51000 की मांग की गई, वह पैसे के जमा करते ही लोकल पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 2,41000 रुपये वलूस लिए गए।
इस तरह जालसाजों ने पीड़ित से 5,19,000 रुपये ठग लिए। व्यापारी का कहना है कि जालसाज उसको ब्लैकमेल करते रहे, जिसके बाद थक हार कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, व्यापारी के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
