हल्द्वानी-(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर, 24 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लाये जाने हेतु और भार वाहनों में ओवरलोडिंग की प्रवृत्ति पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से 13 सितंबर से 14 सितंबर तक लालकुआँ में हल्द्वानी उपसम्भाग में तैनात ए०आर०टी०ओ० प्रवर्तन हल्द्वानी, इन्टरसेप्टर हल्द्वानी एवं टास्कफोर्स हल्द्वानी को माल वाहनों में ओवरलोडिंग एवं ओवरहाईट अभियोग में विशेष चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे।


इस आशय जानकारी देते हुए आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि लालकुआँ में कुल 123 वाहनों के चालान किये गये। जिनमें ओवर लोडिंग पर सख्त कार्यवाही करते हुये 14 वाहन के चालान ओवरलोड में एवं 17 वाहनों के चालान ओवरहाईट के अभियोग में किये गये। इसके अतिरिक्त बिना परमिट 6 बिना फिटनेस 3 बिना बीमा 4, बिना टैक्स 27, भार वाहनों में सवारी 4 सहित अन्य 118 अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान 2 भार वाहनों को सीज किया गया। 45 चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
सभी प्रर्वतन दलों को लगातार भार वाहनों में ओवरलोडिंग एवं ओवरहाईट के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें