जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी द्वारा चौफाला चौराहा से हैड़ाखान पनियाली रोड तक नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान लगभग 1.5 किमी क्षेत्र में नाले एवं सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित किए गए। कई आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। सिंचाई विभाग द्वारा इस मार्ग पर पक्का नाला निर्माण की योजना बनाई जा रही है, ताकि आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोका जा सके। टीम द्वारा कुल 16 अतिक्रमित संरचनाओं पर निशान लगाए गए।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण क्षेत्र का सर्वेक्षण आगामी दो दिनों में पूर्ण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
