संस्कार द स्कूल गौचर के छात्र गौरव नेगी को प्रोजेक्ट के चयन पर मिलेगी दस हजार की प्रोत्साहन राशि।
गौचर (चमोली)- नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित अशासकीय विद्यालय संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं के छात्र गौरव नेगी को उनके प्रोजेक्ट का जिला साइंस इंस्पायर अवार्ड से चयनित होने पर भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 10,000 रुपए की धनराशि मिलेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुऐ कहा कि भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यालयी शिक्षा के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व अपने परिवेश में होने वाली विभिन्न समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान हेतु नवाचारी आइडिया आमंत्रित किये जाते हैं। वर्ष 2025 – 2026 में संपन्न हुई इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र गौरव नेगी ने प्रतिभाग करते हुऐ अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। जिसका जनपद स्तर पर चयन किया गया था। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को इसका परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र गौरव नेगी को मिलने वाली यह धनराशि भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुऐ प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय के संरक्षक राकेश लिंगवाल, बाइस प्रिंसिपल कविता कांडपाल, विज्ञान शिक्षक महेश रोतेला व पवन कुमार सहित अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
