एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
उत्तराखण्ड के नैनीताल से चंद्र ग्रहण का लाजवाब नजारा लेने के लिए इसके शौकीन एकत्रित हुए और दिखते ही उत्साहित हो गए।
ADVERTISEMENTS

नैनीताल की मनोरा पहाड़ी पर बने एरीज के विज्ञान क्रेन्द्र में चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था आयोजित की गई। ग्रहण को दोपहर 2:14 बजे से हुआ जब भारत के आकाश में चन्द्रमा क्षितिज के बहुत नजदीक था। भारत समेत उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में इसे केवल आंशिक रूप से देखा गया। एरीज में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ.वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण के बारे में एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया और ग्रहण के विभिन्न पहलुओं को आम आदमी की भाषा में बताया। जनता के लिए विज्ञान क्रेन्द्र में प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण को देखने के लिए दूरबीन की व्यवस्था भी की गयी थी। चंद्रोदय तो समय पर हुआ लेकिन क्षितिज के पास कुछ धुंधलेपन में कुछ देर ग्रहण नहीं दिखा। जैसे ही चंद्र ग्रहण दिखा, लोगों में उत्साह हो गए। इस अवसर पर एरीज के शोध छात्र महादेव, नवीन, उपासना, अमित, यश, इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवर्धन, विवेक और जनसंपर्क टीम के कमल सिंह जीना और मोहित सिंह उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
