उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव एआर मीनाक्षी सुंदरम का कद बढ़ाते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। यह फैसला सचिव दीपेंद्र चौधरी के रिटायर होने के बाद लिया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है। पंत पहले से ही सचिव सिंचाई का दायित्व संभाल रहे थे। अब सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में एआर मीनाक्षी सुंदरम की नियुक्ति की गई है।
मीनाक्षी सुंदरम के पास पहले से ऊर्जा और नियोजन विभाग की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही वे उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईडीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व भी निभा रहे हैं। गंगा आयोग में भी उनकी अहम भूमिका है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में सिंचाई और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
