देहरादून: आईएसबीटी चौकी प्रभारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी चौकी के 11 पुलिसकर्मियों का अन्य-अन्य जगह ट्रांसफर कर दिया है. इससे पहले एसएसपी ने पटेल नगर कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए. देहरादून एसएसपी ने आईसीबीटी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को दी है.
गौर है कि बुधवार शाम देहरादून विजिलेंस की टीम ने पटेलनगर कोतवाली के अंतर्गत आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. मामले में एसएसपी ने अपने स्तर से कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए देवेंद्र खुगशाल को निलंबित भी कर दिया है.
वहीं गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर कोतवाली में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की. साथ ही विवेचनाधीन मुकदमों और लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से जानकारी ली. एसएसपी ने दो उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए. जिसमें उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी, कोतवाली पटेलनगर बनाया गया है. साथ ही उपनिरीक्षक अमित कुमार शर्मा चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर भेजा गया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
