देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार यानि 16 मई को मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई. सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान योग पॉलिसी पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रिज की गई भूमि को फ्रिज मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव, एकल महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का प्रस्ताव, प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लेगेसी प्लान ड्राफ्ट समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
इसके साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाले वर्तमान लाभ के साथ ही ग्रेजुएट या 12वीं के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी सहायता राशि देने संबंधित प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के सम्मुख आ सकता है. उत्तराखंड राज्य में लंबे समय से महिला नीति लागू करने की कवायद चल रही है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान महिला नीति प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. यही नहीं, चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी मिलने का रास्ता भी साफ हो सकता है. यानी सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.
इसके अलावा, उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पॉलिसी तैयार किया है. जिस प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है. प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव, उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव, हाल ही में तमाम जगहों के नाम में किए गए परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
