लालकुआं। उप जिलाधिकारी ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में मानसून सत्र के दौरान सम्भावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बरसात के समय होने वाले नुकसान से बचाव की व्यापक रूपरेखा तय की। साथ ही गौला नदी में बाढ़ से बचाव के लिए नौ स्थानों पर चैनेलाइजेशन एवं बलिया कॉलोनी में नाला निर्माण का निर्णय लिया गया।
उप जिलाधिकारी रेखा कोहली के नेतृत्व में तमाम विभागों के अधिकारियों ने लालकुआं क्षेत्र के वन विकास निगम डिपो संख्या तीन, खड्डी मोहल्ला, वीआईपी गेट क्षेत्र, बलिया कॉलोनी, घोड़ा नाला, बिंदुखत्ता के कई क्षेत्रों सहित गौला नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों जिसमे इंदिरानगर गब्दा, रावतनगर का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आगामी बरसात के सीजन में बाढ़ के पानी से बचाव के लिए व्यापक रूपरेखा तय की, तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अभिलंब बरसात से पूर्व सारे इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए, इस अवसर पर जहां डिपो संख्या तीन में पानी के निकास को लेकर वन निगम व अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं बलिया कॉलोनी क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए 500 मीटर क्षेत्र में नाला निर्माण करने का निर्णय लिया, साथ ही गौला नदी के ऐसे स्थान में जहां पानी का जबरदस्त कटाव रहता है, ऐसे नौ स्थानों पर चैनेलाइजेशन करने के वन विभाग को निर्देश दिए गए, इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप पांडे, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह रावत, सहायक अभियंता अमित बंसल, जमरानी बांध परियोजना के सहायक अभियंता हिमांशु जोशी, तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के डिप्टी रेंजर डिकर राम, लालकुआं तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, लक्ष्मी नारायण यादव और वीरेंद्र चंद सहित भारी संख्या में अधिकारी मौजूद थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

