बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025–26 के लिए दो विद्यार्थियों का चयन
हमारे विद्यालय बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025–26 के अंतर्गत किया गया है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है।

कक्षा 8 की छात्रा कनिका कनवाल ने “उपकरणों के लिए संशोधित हैंडल” शीर्षक से अपना अभिनव विचार प्रस्तुत किया एवम् कक्षा 10 के छात्र आरुष सिंह गैड़ा ने “गन्ना तना काटने की मशीन” विषय पर एक उपयोगी समाधान प्रस्तावित किया।
दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारों के विस्तृत ब्लूप्रिंट (रूपरेखा) प्रस्तुत किए।
इंस्पायर अवार्ड – मानक योजना के अंतर्गत चयनित होने पर प्रत्येक विद्यार्थी को अपने प्रोजेक्ट का कार्यशील मॉडल (प्रोटोटाइप) विकसित करने के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता,वैज्ञानिक सोच और समर्पण को दर्शाती है इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने कनिका कनवाल, आरुष सिंह गैड़ा इनके माता पिता को बधाई दी तथा muds उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
