हल्द्वानी : जिला प्रशासन इन दिनों सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्व और असामाजिक गतिविधि करने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रहा है। महिला सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान में लगातार मिल रहे इनपुट के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कैंसर अस्पताल के सामने छापेमारी की सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई कई अराजक तत्व और शराबी किस्म के लोग वहां से भाग खड़े हुए जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और मैंखाना बने ठेले का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
शनिवार की शाम को सुशीला तिवारी अस्पताल के बगल में स्वामी राम कैंसर अस्पताल के ठीक सामने ठेले के पास कई अराजक तत्व और शराबी ठेले को मैखाना बनाकर शराब पी रहे थे कि तभी सिटी मजिस्ट्रेट और मेडिकल चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे जिनकी छापेमारी से मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में पुलिस ने दो शराबी भी हिरासत में लिए और ठेले का पुलिस एक्ट में चालान किया है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है, महिला सुरक्षा के साथ ही शहर में अराजकता और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी के तहत आज भी यह कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
