हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमायूँ ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ATS सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

वीवीआईपी भ्रमण व ईद पर्व को लेकर कुमायूँ पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

आईजी कुमायूँ ने पुलिस बल को किया विस्तृत ब्रीफ, एटीएस सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी : मा० रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कुमायूँ परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक एवं बहु-स्तरीय तैयारियाँ की गई हैं। वीवीआईपी भ्रमण के साथ-साथ ईद पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है, जिसके लिए सभी संबंधित इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इसी क्रम में रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करेंगे तथा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता, संयम एवं प्रोफेशनल व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प

आईजी कुमायूँ ने बताया कि जनपद नैनीताल द्वारा मांगे गए पुलिस बल की पूर्ण उपलब्धता पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से सुनिश्चित कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तराखण्ड एटीएस (Anti Terrorist Squad) को भी तैनात किया गया है, जिससे किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस अवसर पर डॉ. नीलेश आनन्द आईजी ,एसटीएफ भरणे ने अपने संबोधन में कहा कि वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा एसटीएफ द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान को आवश्यक बताया।

वहीं करण सिंह नगन्याल आईजी सुरक्षा ने कहा कि इंटेलिजेंस इकाइयों द्वारा सतत रूप से सूचनाओं का संकलन एवं विश्लेषण किया जा रहा है। किसी भी संभावित खतरे को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत

आई0जी0 कुमायूँ द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का पूर्ण रूप से पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जा सके।

सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चूंकि इस दौरान ईद का पर्व भी मनाया जा रहा है, आईजी कुमायूँ ने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है। जनपदों के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है तथा भ्रामक खबरें, अफवाहें या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें