हल्द्वानी। शहर में सरेआम युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, यहां कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर पुलिस चौकी के कत्था फैक्टरी के पास खान-पान के ठेले पर बैठे युवक को हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा की टीपी नगर पुलिस चौकी रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्टरी की कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय अमित कश्यप पत्नी राखी और दो बच्चों के साथ और भाई के साथ रहता था। अमित पंचायतघर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था। मूल रूप से पीलीभीत निवासी उसके पिता सुमेर कत्था फैक्टरी के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। अमित रविवार शाम पिता सुमेर के खान-पान के ठेले पर बैठा हुआ था इस दौरान उसके पिता समर किसी काम के सिलसिले में बाजार गए हुए थे।
उन्होंने अमित को ठेले पर बैठने को कहा, उस समय अमित और उसका आठ साल का बेटा ठेले पर था, शाम करीब छह बजे बिजली चली गई, इस दौरान हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया जहां अमित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई, युवक लहू लहान होकर जमीन पर गिर गया, युवक को जमीन पर गिरा देख लोगों ने उसको सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
हत्या की सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए मृतक के परिजनों से पूछताछ की, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक जांच की कराई।
बताया जा रहा है कि अमित कश्यप मूल रूप से पीलीभीत निवासी था, उसके पिता कत्था फैक्टरी के पीछे गौशाला में काम करते थे, गौशाला बंद होने के बाद दिवाली के समय उन्होंने कत्था फैक्टरी के पास ठेला लगाना शुरू किया हैं, ठेले की जगह से अमित का घर मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, टीमें गठित कर दी गई हैं सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
