हल्द्वानी- हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र के बमोरी स्थित सुरभि कॉलोनी के पास युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह के समय मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ली बमोरी सुरभि कॉलोनी के पास खेत से कुणाल बिष्ट नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। कुणाल बिष्ट के सर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी मिले थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने इस मामले में उसी क्षेत्र के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ की जारी है, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा की कुणाल दोनों अभियुक्तों से पैसे मांगने से लेकर शराब और मोबाइल में रिचार्ज कराने को लेकर बार-बार धमकी देता था। बीती रात के समय भी दोनों अभियुक्त मृतक कुणाल के साथ ही थे और वहां उन्होंने मदिरा का भी सेवन किया। जिसके बात अभियुक्तों ने कुणाल पर भारी भरकम हथियार से वार किया, जिसमें कुणाल की मौत हो गई और उसके शव को अभियुक्तों ने झाड़ी के किनारे फेक दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए थे, पुलिस ने चंद घंटों में ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
