हल्द्वानी : डीएम वंदना सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सड़क चौड़ीकरण, 14 जंक्शन इंप्रूवमेंट की समीक्षा की बैठक की। उन्होंने मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण का एक साइड का काम दिवाली से पूर्व पूरा करने को कहा।
डीएम वंदना सिंह ने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार है इसलिए नरीमन चौक में सड़क किनारे सौंदर्यीकरण में कुमाऊनी संस्कृति का ध्यान रखा जाए ताकि पयर्टकों को कुमाऊंनी संस्कृति की झलक देखने को मिले। उन्होंने कहा कि सुधारीकरण में लंबित सड़क के किनारे और बीच से बिजली के पोल , ट्रांसफ़ॉर्मर और अन्य लंबित कार्य भी जल्द शिफ्ट किए जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने समयसीमा भी निर्धारित की कमलवागाँजा से आरटीओ रोड पर 21 अक्टूबर, लाल डांट पर 24 अक्टूबर और कठघरिया चौराहे पर 5 नवंबर , कुसुमखेड़ा और कालाढुंगी रोड पर 8 नवंबर और मुखानी में 10 दिसंबर से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर व लंबित कार्य शुरू किए जाए। उन्होंने कहा कि
बिजली, पानी की लाइन की शिफ्टिंग में दिक्कत हो रही है तो प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाए ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो। सड़क चौड़ीकरण में अतिरिक्त भूमि पर सर्फेस पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह बनाई जाए। पेंटेड रोड की की सीमा पर मार्किंग की जाए ताकि उक्त स्थान पर वाहन खड़ा नहीं हो और ट्रैफिक सुगमता से चलता रहे। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम तुषार सैनी, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, जल संस्थान ईई रवि शंकर लोशाली मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई 
