हल्द्वानी: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय परिसंपत्तियों की मरम्मत और पुननिर्माण कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिलाधिकारी ने बरसात के दौरान आपदा से नष्ट हुई सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव मांगें। कहा कि बरसात के सीजन में सड़कों, काज्वे, दीवार, कलमठ,पेय़जल लाइन आदि में ज्यादा नुकसान देखने को मिलता है।उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को बरसात में हुए नुकसान का मुआयना-सर्वे कर 15 दिन के भीतर प्रस्ताव देने की बात कही जिससे समय से बजट निर्गत किया जा सके। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की परिसंपत्तियों की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से कराने की बात कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग 15 दिन के भीतर क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से भेज दें। साथ ही मानकों को पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपजिलाधिकारियों को आपदा के तहत प्रस्ताव या अन्य कागजी कार्यवाही हेतु प्रत्येक सप्ताह में तिथि और समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिससे विभागीय अधिकारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बैठक में अपर ज़िलाधिकारी पी आर चौहान, ईई लोनिवि नैनीताल रत्नेश सक्सेना, अशोक चौधरी, जल संस्थान रवि शंकर लोशाली सहित स्मस्त बीडीओ और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
