हल्द्वानी : अखिल एकता उद्योग व्यापार के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे मुखानी मण्डल अध्यक्ष दिगंबर भोजक के नेतृत्व में संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने काली पट्टी बाँध कर प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त महोदय को माँग पत्र सौंपा और कहा कि कठगोदाम से मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से 100 से अधिक दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी हुई है इस दायरे में जो दुकानें अतिक्रमण की जद में आई मानी जा रही हैं वो यहां पर दशकों से हैं। यहां के व्यापारी पीढ़ी दर पीढ़ी इन दुकानों से अपने परिवार की रोजी रोटी अर्जित कर रहे हैं। यहां के प्रभावित दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बचाने के लिए हर उचित प्लेटफार्म पर दस्तक दी लेकिन कोई राहत नहीं मिली। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने इन दुकानों को खाली करने के लिए 23 अगस्त तक की मोहलत दी जिसे बहरहाल निरस्त तो कर दिया गया है लेकिन व्यापारियों को मोहलत सिर्फ आठ दिन की दी गयी है।
हमारी मांग है कि व्यापारी हितों को मद्देनजर रखते हुए प्रभावित व्यापारियों को कारोबार करने के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाए। ताकि व्यापारियों को मानसिक व आर्थिक क्षति से कुछ राहत प्रदान की जा सके और वह अपनी और अपने परिवार की आजीविका चला सके प्रदर्शन और माँग पत्र सौंपने में अनुज कांत अग्रवाल ज़िला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ज़िला महामंत्री अमित चौहान प्रदेश सचिव प्रताप जोशी ज़िला उपाध्यक्ष काजल खत्री महिला ज़िला उपाध्यक्ष कल्पना रावत बालम जोशी संजय बिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन उपाध्यक्ष नगर इरशाद सिद्दीक़ी सचिव नगर मों आसिफ़ इत्यादि मौजूद रहे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
