हल्द्वानी – गुरूवार को आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कर भूमि विवाद के मामले में दोनो पक्षों के साथ राजस्व के अधिकारियों को तलब कर विवाद का निपटारा किया।
इस कडी में एक भूमि विवाद में आयुक्त श्री रावत ने दीपक साह को 15 लाख की धनराशि वापस कराने निर्देश दिये। दीपक साह ने आयुक्त को बताया कि एक सप्ताह समय के भीतर ऋचा सिंघल को 15 लाख की धनराशि वापस कर दी जायेगी।
जनसुनवाई में ऋचा सिंघल ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने दीपक साह से ऊचापुल जलवायु विहार मे प्लाट क्रय किया था। स्थल पर प्लाट का रकबा नही होने से ऋचा सिंह को चौहदी की पैमाइश से वह भूखण्ड पूर्व में दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज हो चुकी थी। ऋचा सिंघल की शिकायत पर आयुक्त ने दोनो पक्षों को तलब कर विक्रेता ने अपनी गलती स्वीकारी। जिस पर विक्रेता दीपक साह द्वारा बताया कि 15 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस कर दी जायेगी। आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर धनराशि वापस नही करने पर लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।
जनसुनवाई में कमलेश मेहता ने बताया कि रौशिला क्षेत्र मे उनके द्वारा 34 नाली भूमि क्रय की थी लेकिन मौके पर अन्यत्र व्यक्ति पंकज भटट ने भी उक्त खाते में अपनी भूमि का दावा किया। जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार नैनीताल को मौके पर जाकर पैमाइश कर जांच के पश्चात रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश दिये ताकि अगली जनसुनवाई में लम्बित समस्या का समाधान हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
