- हल्द्वानी में क्लास 9th का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,स्कूटी जली हुई मिली..
हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कक्षा 9वीं के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था,संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। देर रात तक छात्र कुछ पता नहीं चल सका, और इस बीच उनकी स्कूटी जीतपुर नेगी के जंगल में जली हुई अवस्था में मिली है।
महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा के पुत्र यथार्थ मिश्रा सुबह डीपीएस स्कूल परीक्षा देने गए थे। लेकिन, शाम तक वे घर नहीं लौटे, जिसके बाद चिंतित परिजनों ने यथार्थ की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे, ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी जलते हुए देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, और परिजनों ने स्कूटी को यथार्थ की बताया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने यथार्थ को दो-तीन दिन पहले डांटा था। फिलहाल, पुलिस यथार्थ की तलाश और घटना की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
