हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के नजदीक जंगल में एक शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने जब को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया शव के सड़ा गला अवस्था में मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है ।मामला शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास का है।
शव के पुलिस को एक कीटनाशक की खाली बोतल भी बरामद हुई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक ने विषपान करके आत्महत्या की होगी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे काठगोदाम पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास लगभग 125 मीटर अंदर जंगल में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है।

इस सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। शव दो से तीन सप्ताह पुराना माना जा रहा है। शव के पास एक नुवान की शीशी भी पड़ी मिली। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 


