लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 109 पर हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक गो-वंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BJ 9221 द्वारा हल्दुचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सोयाबीन फैक्ट्री के पास नेशनल हाईवे 109 पर बाइक सवार युवक गोवंश से टकरा गए जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से युवकों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया है। समाचार लेकर जाने तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

