हल्द्वानी – अपर सचिव परिवहन, रणवीर सिंह चौहान ने गुरूवार की सांय को सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। कार्यालय का निरीक्षण करने पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के कक्ष के नजदीक स्थापित प्रसाधन कक्ष में गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। प्रसाधन कक्ष में आमजन सुगमता से पहुँच सके इसके लिए प्रवेश द्वार को बाहर से निर्मित करने के भी निर्देश दिए।
अपर सचिव के निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व समस्त अनुभागों के कार्मिक अपने-अपने कक्ष व पटल में उपस्थित पाए गए। कार्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग से सम्बन्धित पत्रावलियां सुव्यवस्थित रूप से संरक्षित पायी गई, वहीं विभिन्न अनुभागों में फाईलों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर एआरटीओ को समिति गठित कर पत्रावलियों को वीडआउट करने के निर्देश दिए।
परमिट अनुभाग में अधिक संख्या में फाईले पाये जाने पर अपर सचिव परिवहन ने परमिट अनुभाग पत्रावलियों को यथा शीघ्र डिजिटाईजेशन करने हेतु आरटीओ को निर्देशित किया। एआरटीओ कक्ष में शिक्षार्थी एवं स्थायी चालक लाईसेंस के परीक्षण के लिए लगाये गए आईपी एडेªस बेस्ड कैमरे से अनुश्रवण व सभी कार्मिकों द्वारा बायोमैट्रिक से अटेंडेंस दर्ज की जा रही है।
इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन विमल पाण्डे, प्रवर्तन नन्द किशोर सहत अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
