हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रेस्टोरेंट संचालक पर लगा है. किशोरी की मां का आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी अब 6 माह की गर्भवती है। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अल्मोड़ा के शीतलाखेत का मूल रूप से रहने वाला 25 वर्षीय युवक हल्द्वानी में रेस्टोरेंट का संचालन करता है। युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था और उसका शरीर शोषण करता था। बीते दिन जब नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वह 6 माह की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता से मां ने पूछताछ की तो पीड़िता ने रेस्टोरेंट संचालक द्वारा शारीरिक शोषण करने की बात कही।
पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी थाने के एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत ! 
