देहरादून के एक विद्यालय पर पांच लाख से ज्यादा का जुर्माना,बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल।
कई अभिवावकों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर की थी शिकायत, तीन दिन के भीतर भरना होगा जुर्माना।
देहरादून- जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बिना मान्यता के चल रहे स्कूल पर एक्शन लिया गया है। भनियावाला में संचालित एक निजी स्कूल से 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिसके बाद स्कूल के दस्तावेजों को चेक करने पर पाया गया कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है. जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर 5 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यदि स्कूल द्वारा निर्धारित अवधि में जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की जाती है तो स्कूल प्रशासन से धनराशि भू-राजस्व के तहत वसूल की जाएगी।
बता दें कि देहरादून के भानियावाला में स्थित एक निजी स्कूल में फीस बढोतरी पर 100 से अधिक अभिभावकों ने डीएम को शिकायत की गई थी, डीएम के निर्देश पर सीडीओ द्वारा बुलाए जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन उपस्थित नहीं हो रहा था। स्कूल के दस्तावेजों की जांच करने पर पाया गया कि स्कूल को प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक अंग्रेजी माध्यम से मार्च 2020 से मार्च 2025 तक के लिए मान्यता दी गई थी,जबकि स्कूल प्रबंधन ने मान्यता नवीनीकरण के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया था। जिस पर जिला प्रशासन ने स्कूल पर बिना मान्यता के संचालन करने के बाद शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की धारा-18 की उपधारा-5 के तहत, स्कूल पर प्रतिदिन 10 हजार की दर से 1 एक अप्रैल 2025 से 22 मई 2028 तक 52 दिनों का कुल 5 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माने की धनराशि विद्यालय प्रशासन को पत्र प्राप्त होने के तीन दिन के अंतर्गत जमा करने के निर्देश दिए हैं. यदि विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि में जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की जाती है तो विद्यालय प्रशासन से धनराशि भू-राजस्व के तहत वसूल की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों द्वारा ज्यादा फीस वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन शहर के कई स्कूलों पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं बड़े-बड़े स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का खेल भी सामने आया है. फीस बढ़ोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत ! 
