हल्द्वानी- नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर ताकुला के पास दो कारों की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी कार (RJ 19-TB-1562) से राजस्थान के संतोष कुमार शर्मा उनकी पत्नी दुर्गा शर्मा और बेटे पंकज शर्मा को नैनीताल घुमाने लाए थे। गुरुवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा थे। इस बीच उनकी कार जब ताकुला के पास पहुंचा ही थी कि अचानक सामने से आ रही एक ऑल्टो कार (UK 03 TA-1464) आ गई। ऑल्टो कार की गति तेज होने के कारण दोनों कारें आपस में भीड़ गई। बताया जा रहा है कि कारों की टक्कर से दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों ड्राइवरों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
