देहरादून: (बड़ी खबर) यहां विभाग में छुट्टी लेने पर रोक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस महीने होने वाले उत्तराखंड विधानसभा सत्र के कारण शिक्षा विभाग में 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच अवकाश लेने पर रोक लगा दी है।

दरअसल, शिक्षा विभाग को कई ऐसे प्रश्न पूछे गए हैं, जो 18 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक होने वाले विधानसभा सत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं और अनुत्तरित हैं। कुछ ही दिन शेष रहने के बाद भी, शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा सत्र में प्रदर्शित किये जाने वाला उत्तरालेख डाटा अपूर्ण है। कार्यों में विलंब के बाद महानिदेशक ने आदेश जारी किए हैं कि 18 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक आहूत विधानसभा सत्र में विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्रेषित किए जाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संपादन को पूरा किया जाना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद

केवल अपरिहार्य कारणों में अवकाश

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार

महानिदेशालय के संज्ञान में लाने के बाद अपरिहार्य कार्यों और कारणों के बाद ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। विधानसभा सत्र के दौरान विद्यालय शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का इसके अलावा किसी भी प्रकार के अवकाश लेने पर रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें