- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कूड़ा उठवाकर यूजर चार्ज न देने वाले 68 लोगों की कटी RC, नगर आयुक्त बोले यूजर चार्ज हर हाल में दें
हल्द्वानी : मुख्य नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा ने एक बार फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज न देने वाले स्थान व भवन स्वामियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने 68 ऐसे लोगों के खिलाफ आरसी काटने के निर्देश दिए हैं जिन्होंने लंबे समय से नगर निगम का यूजर चार्ज नहीं दिया है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि नगर निगम की अर्थव्यवस्था और कर्मचारियों के मनोबल के लिए यह बेहद जरूरी है की स्वच्छता के लिए किए जा रहे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज अनिवार्य रूप से जमा करना है। ऐसा न करने वाले भवन स्वामियों या संस्थाओं के खिलाफ लगातार आरसी काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 68 संस्थाओं व भवन स्वामियों के आरसी काटी गई है। जिनमें कई कई ऐसे संस्थान या भवन स्वामी है जिन्होंने दो-दो साल से यूजर चार्ज नहीं दिया है।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा है कि वह शहर की जनता से एक बार फिर अपील करते हैं कि शहर की स्वच्छता और विकास के लिए यूजर चार्ज अवश्य दें। और जो यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
