हल्द्वानी, : मंगलवार को कैंप हल्द्वानी में सचिव/कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने 6 से 7 करोड़ के गबन का मामला जनसुनवाई में आया। जिसमें समूह के नाम पर 50 से अधिक व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
शिकायतकर्ताओं ने कुमाऊं आयुक्त से गुहार लगाते हुए समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
हल्द्वानी की कई महिलाओं ने शिकायत की कि रामपुर रोड निवासी भारती चोपड़ा और उसके पति विकास चोपड़ा एक समूह चलाते थे जिसमें जमा की गई रकम से कहीं ज्यादा धनराशि दी जाती थी। इसी को देखते हुए उन्होंने समूह में धनराशि जमा करनी शुरू की गई। कमिश्नर दरबार में आई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह 2016 से समूह में रकम जमा कर रही थी। कई महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी रकम जमा कर दी। इसी प्रकार लगभग समूह में 50 से अधिक व्यक्तियों ने लगभग 6 से 7 करोड़ रुपया जमा किया। लेकिन अब समूह चलाने वाली भारती चोपड़ा एवं उसके पति विकास चोपड़ा ना तो समूह के सदस्यों का फोन उठा रहे हैं और ना ही कोई जवाब उनकी तरफ से दिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनका शक है कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा शहर से भाग सकते हैं लिहाजा उन पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 



