हल्द्वानी हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था। इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है। वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है। दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी श्री भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया गया।
उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर श्रीमती ममता चंद से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में श्री भूपाल सिंह मेहता (वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर), मोहन लखेड़ा(वन दरोगा), सुरेश मेहरा(वन बीट अधिकारी), राहुल, राजेन्द्र जोशी( वन दरोगा) थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
