हल्द्वानी – 14 वर्ष पुरानी लम्बित समस्या का समाधान आयुक्त दीपक रावत द्वारा एक दिन में कराया।*
*वर्ष 2010 युसुफ खान द्वारा कालिंदी अर्पाटमेंट में फ्लैट हेतु 4 लाख 25 हजार की धनराशि देने के बावजूद वर्तमान तक खान को फ्लैट का आंवटन एवं कब्जा नही मिला।*
15 मई को जनसुनवाई में युसुफ खान द्वारा अपनी समस्या आयुक्त के सम्मुख बताई जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने 16 मई को चौदह वर्ष पुरानी समस्या का समाधान मौके पर दोनो पक्षों की सहमति पर किया।
कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई में 15 मई बुधवार को युसुफ खान निवासी कैन्ट शामा भवन तल्लीताल नैनीताल ने आयुक्त श्री रावत को जनसुनवाई में बताया कि सामिया बिर्ल्डस के स्वामी जमील खान एवं प्रबन्ध निदेशक आसिम सगीर खान निवासी काशीपुर रोड रूद्रपुर से वर्ष 2010 में कालिंदी अर्पाटमेंट में फ्लैट क्रय करने हेतु 10 लाख 50 हजार में बात हुई थी। फ्लैट बुकिंग हेतु एडवांस में 3 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से तथा 1 लाख 25 हजार रूपये नगद दिये थे, लेकिन आतिथि तक उन्हें कोई फ्लैट का आवंटन नहीं किया। सामिया बिल्डर्स के स्वामी से वार्ता करने पर वार्ता भी नही की जा रही है। उन्होने आयुक्त से सामिया बिल्डर्स से फ्लैट आवंटन दिलाने की मांग की।
जिस पर आयुक्त श्री रावत ने 16 मई गुरूवार को सामिया बिल्डर्स के स्वामी जमील खान को तत्काल जनसुनवाई में कार्यालय में तलब कर दोनों पक्षो की सहमति पर युसुफ खान को कालिंदी अर्पाटमेंट में फ्लैट के आवंटन के साथ ही कब्जा दिलाया। जिस पर युसुफ खान ने 14 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
