लालकुआं। भीषण गर्मी के दौरान दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गए बिंदुखत्ता निवासी एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय गब्दा निवासी पंडित देवकीनंदन भट्ट के साढे 18 वर्षीय पुत्र भुवन भट्ट अपने पड़ोस के मित्र दीपक फुलारा समेत चार मित्रो के साथ भारी गर्मी को देखते हुए शुक्रवार की प्रातः अमृतपुर में नदी में नहाने गए, चारों मित्र नदी में खूब नहा रहे थे, इसी दौरान भुवन भट्ट तैरता हुआ 100 मीटर आगे निकल गया, और गहरे पानी में संतुलन बिगड़ जाने के चलते वह डूब गया, जब तक उसके मित्र उसे ढूंढते हुए गहरे पानी तक पहुंचे तो वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था, उसे निकाल कर जैसे ही उसके दोस्त डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हुआ, देर शाम जैसे ही शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया, पड़ोसियों ने बताया कि भुवन भट्ट ने हल्द्वानी से एचएम किया था, वह भीमताल नौकरी के सिलसिले में गया था और आज घर वापस आकर दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गया, और हादसे का शिकार हो गया, भुवन की मौत से उसके माता-पिता और बड़े भाई बबलू का रो रो कर बुरा हाल है, शनिवार की प्रातः उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा, मिलनसार एवं मृदभासी भुवन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
