हल्द्वानी। दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ने मंगलवार सुबह दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक पटरी के किनारे चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रनगर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
