हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने रविवार को 6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की लांचिंग की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा ने कहा कि पशुपालकों को पशुओं को पोष्टिक आहार उपलब्ध कराना चाहिए, पोष्टिक आहार से जहां पशु के स्वास्थ्य में वृद्धि होती है, वहीं दूध के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। उनका कहना था कि पशु स्वास्थ्य पर ही दुग्ध उत्पादन का पूरा कारोबार कायम है। नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हित मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध के दामों में 12 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने में कीर्तिमान स्थापित किया है। दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि पशु पालकों के हितों को लेकर प्रदेश की धामी सरकार गंभीर है और पशुपालकों को उनके दुग्ध उत्पादों का भरपूर मूल्य मिल रहा है।
उत्तराखंड मंडी पारिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि दूध के 6 लीटर का पॉलीपेक बाजार में उतार कर नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने एक अच्छी पहल की है। जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पेक को बाजार में उतारने से उपभोक्ताओं कोआर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व विधायक नवीन दुमका, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, पूर्व दर्जा मंत्री गजराज बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला, प्रमोद बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

