- हल्द्वानी : (बधाई) बिंदुखत्ता के बालम सिंह का भारतीय जनगणना विभाग में वरिष्ठ ड्राफ्टमेन के पद पर चयन
हल्द्वानी : लालकुआं के बिंदुखत्ता के बालम सिंह दानू का केंद्र सरकार की जनगणना विभाग में सीनियर ड्राफ्टमैन के पद पर चयन हुआ है परिवार वालों के लिए और भी खुशी की बात है कि इस भर्ती परीक्षा में बालम सिंह की दूसरी रैंक आई है। बालम के पिता स्वर्गीय धन सिंह और माता सरस्वती दानू ग्रहणी है।
बालम ने राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा से 12वीं की परीक्षा पास की है उसके बाद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज लोहाघाट से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। विगत 8 साल से बालम लोक निर्माण विभाग में संविदा के तौर पर कार्यरत थे और साथ ही सरकारी नौकरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहे पिछले दिनों केंद्र सरकार के जनगणना विभाग द्वारा की गई सीनियर ड्राफ्टमैन की भर्ती परीक्षा में बालम सिंह दानू ने दूसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है बालम की उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। खबर पहाड़ की टीम बालम सिंह दानू के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
