देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 14 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कुछ जगह पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी में हल्की वर्षा के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। पिछले 12 घंटे से प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। शनिवार तड़के देहरादून के कुछ क्षेत्रों में एक दौर तेज वर्षा का हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं एक-दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी जपपदों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला 
