लालकुआं- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से महज 3 दिन पूर्व हल्द्वानी विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे योग गुरु को कोतवाली पुलिस ने 1 सप्ताह में दो बार पत्नी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।
उक्त जानकारी देते हुए बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी के जगदंबा नगर निवासी उमेश चंद्र जोशी (योग गुरु) ने बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय स्थित अपने ससुराल में आकर पत्नी एवं सांस से मारपीट की। पीड़ित ससुरालियों द्वारा 112 में शिकायत करते हुए घटना की विस्तृत जानकारी दी तो कोतवाली पुलिस ने उक्त व्यक्ति Bको गिरफ्तार कर लिया। तथा शांति भंग की धारा 151 के तहत उसका चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व भी इसी प्रकार अपनी पत्नी से मारपीट करने पर उक्त व्यक्ति का 151 के तहत चालान किया गया था, आज पुनः चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बार-बार कह रहा था कि वह हल्द्वानी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी है।
इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी उमेश चंद्र जोशी लंबे समय से अपनी पत्नी एवं उसके परिवार जनों से मारपीट कर रहा था, जिसके चलते 1 सप्ताह में दो बार उसे शांति भंग के तहत गिरफ्तार करना पड़ा, उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का जो भी प्रयास करेगा पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, चाहे वह रसूखदार ही क्यों ना हो। विदित रहे कि जगदंबा नगर हल्द्वानी निवासी उमेश चंद्र जोशी योग गुरु हल्द्वानी विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। और चुनाव परिणाम आने से पहले ही पत्नी से विवाद के चलते वह सप्ताह में दो बार हवालात की हवा खा चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

